ताकत आप हैं

अंगूठा हूं मैं एक / ऊंगलियां चार / मिले सब हथेली हो गई तैयार / दसों से करता हूं कीबोर्ड पर वार / कीबोर्ड ही है अब मेरे लिखने का हथियार जब बांध लिया तो बन गया मुक्‍का / सकल जग की ताकत है अब चिट्ठा।

डी एस सी जयपुर साहित्‍य समारोह 2009 - 21 जनवरी से शुरू

>> मंगलवार, २० जनवरी २००९

साहित्‍य की जय जय
हो रही है जयपुर में।

जयपुर साहित्‍य समारोह 2009
21-25 जनवरी डिग्‍गी पैलेस
में आपका स्‍वागत है
अब यह तो मत पूछना
डिग्‍गी पैलेस जयपुर में है
जब समारोह जयपुर में है
तो डिग्‍गी पैलेस भी
जयपुर में ही होगा
और होंगे साहित्‍य प्रेमी
लेखक, प्रकाशक, जनता
जनार्दन, पाठक तथा दर्शक।

वैसे वहां पर प्रवेश नि:शुल्‍क है
जयपुर में रहने वालों की तो
मौजां ही मौजां हैं
पांच दिन पुस्‍तकों के आनंद
या पुस्‍तकों से आनंद
अथवा लेखकों से मिलन
संगोष्‍ठी-सम्‍मेलन के हैं।

संपूर्ण जानकारी के लिए
डीएससी जयपुर साहित्‍य समारोह 2009

उपर की पंक्ति में क्लिक करें
यह जादुई बटन नेटप्रेमियों को
वहां की संपूर्ण जानकारी देगा।

कार्यशालाएं भी हो रही हैं वहां
जयपुर साहित्‍य समारोह है जहां।

तो जो भी लें भाग
वे दें विचार भरे समाचार
हम आ तो नहीं सकेंगे
पर यहीं बैठ कर मिलेंगे।

इस बारे में चाहते हैं
और अधिक जानकारी
घर आफिस में पाना
तो मिलेगी
इसे दबाना

हिन्‍दी प्रेमियों को मिलेंगे वहां पर
अलका सरावगी
अशोक चक्रधर
अशोक वाजपेयी
दीप्ति नवल
गीतांजलि श्री
गुलज़ार
प्रसून जोशी
पुष्‍पेश पंत
उदय प्रकाश
उदयन वाजपेयी
तरुण विजय
और नाम तो अमिताभ बच्‍चन का भी है पर
नाम तो और भी बहुत सारे हैं
पर बाद में पता चलेगा कि
कौन कौन आए, कितने आए।

लेंगे हम समारोह संपन्‍न होने के बाद
एक जायजा कि कैसा रहा
जयपुर साहित्‍य समारोह 2009
का जायका।

Read more...
Text selection Lock by Hindi Blog Tips

  © Blogger template Shiny by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP