ताकत आप हैं

अंगूठा हूं मैं एक / ऊंगलियां चार / मिले सब हथेली हो गई तैयार / दसों से करता हूं कीबोर्ड पर वार / कीबोर्ड ही है अब मेरे लिखने का हथियार जब बांध लिया तो बन गया मुक्‍का / सकल जग की ताकत है अब चिट्ठा।

100वीं पोस्‍ट, 12000 रन सचिन तेंदुलकर के और शेयर बाजार 10 हजार के नीचे

>> शुक्रवार, १७ अक्तूबर २००८

आपने गौर किया है
यह इस ब्‍लॉग की
एक सौ वीं पोस्‍ट है।

सचिन तेंदुलकर ने
12 हजार रन पूरे
आज कर लिए हैं।

शेयर बाजार तेजी से
नीचे आ रहा है और
10 हजार से नीचे बंद।

पहली खबर पर सिर्फ
ब्‍लॉगर देंगे ध्‍यान
कान भी धरेंगे
टिप्‍पणियां भी करेंगे
और देंगे मुबारकबाद
यह पूरे विश्‍व से होगा।

दूसरी खबर पर
ब्‍लॉगर तो होंगे ही
क्रिकेट प्रेमी भी होंगे
पूरे विश्‍व से।

आप देख रहे हैं
तीसरी खबर पर
सबसे ज्‍यादा नजर है
सबसे ज्‍यादा सुर्ख है
सुर्खियों में है
पहले पेज पर
मीडिया में
चैनलों में
सब जगह
इसका ही
चीत्‍कार है
पूरे विश्‍व से।

तो एक साम्‍यता मिली
जो भी हो रहा है आज
सब पर विश्‍व की नजर
बनी हुई है बनी है ताज।

वैश्विकता की यही कहानी
ब्‍लॉगर की रवानी
पूरे विश्‍व में चमक रही
यह फिजा मस्‍तानी।

Read more...
Text selection Lock by Hindi Blog Tips

  © Blogger template Shiny by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP