समूह में ई मेल भेजते समय पता लिखते समय सतर्कता बरतें
>> शुक्रवार, २६ सितम्बर २००८

जब हम भेजते हैं एक ई मेल
सिर्फ एक व्यक्ति को
तो हम पाने वाले का ई मेल पता
कहीं भी लिख सकते हैं
परन्तु
जब भेजते हैं एक से अधिक को
तो ऐसे भेजें कि पता न चले
एक का दूसरे को या
दूसरे का पहले को
समूह में भेजें तब भी
किसी को किसी का
पता न मालूम चले
रहे राज
इसके लिए एक से अधिक को
ई मेल भेजते समय पता
बीसीसी यानी गुप्त प्रतिलिपि जोड़ें
में लिखें
अन्यथा एक का पता बाकी
सभी को पता चल जाता है
जिससे अवांछित मेल
जिसे आप जानते पहचानते नहीं
आना शुरू हो जाती हैं
इसलिए आज से और अभी से ही
जब भी एक से अधिक या
समूह को भेजें मेल
तो पते बीसीसी यानी गुप्त प्रतिलिपि जोड़ें
बॉक्स में ही दर्ज करें
इसमें ही सबका भला है
अब भी समझ में न आये तो
जानने के लिए द्वार मेरा खुला है।

